फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता को मारी गोली

Mon, 27 Jan 2020 10:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
भाजपा नेता को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के बकेवर में भाजपा नेता को गोली मारने की एक घटना सामने आई है। यहां हाईवे पर पूर्वी तिराहे पर कस्बा लखना सर्राफा व्यवसायी भाजपा नेता को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
विज्ञापन


जिसमें भाजपा नेता घायल हो गया। कस्बा लखना निवासी सर्राफा व्यवसायी केतन सोनी पुत्र पीताम्बर नाथ सोनी अपनी कार से उझियानी से लखना आ रहा था तभी बकेवर कस्बा के पूर्वी तिराहे पर बगल से आये बाइक सवारों ने कार रुकवाई।

कार रोककर सर्राफा व्यवसायी जैसे ही बाहर आया। बाइक सवारों ने उसको गोली मार दी। गोली उसके बगल में लगी। सूचना पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


घटना के सम्बंध में थाना  बकेवर के कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेशचंद ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी को बाइक सवारों ने गोली मारी है। लूटपाट नहीं की गई है। कोई रंजिश का मामला नजर आ रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें