फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दरोगा और सिपाही ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पीआरवी टीम से की मारपीट

Wed, 15 May 2019 02:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पीआरवी टीम से मारपीट
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हुई। यहां सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ गांव में एक शादी समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उन्नाव बांगरमऊ थाने में तैनात उपनीरीक्षक सतेंद्र सिंह यादव व हरदोई पुलिस में लाइन में तैनात सिपाही संतोष यादव भी शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


शादी में नशे में धुत बरातियों और जनातियों में विवाद शुरू हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी-100 को दी। जानकारी मिलते ही यूपी-100 की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचते ही समारोह में मौजूद सिपाही और दरोगा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पीआरवी टीम से मारपीट करना शुरू कर दी। इस मामले में सिपाही और दरोगा समते आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें