फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कानपुर में दिनदहाड़े बमबारी-फायरिंग कर बैंक लूट, नकाबपोश बदमाशों की तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड

Fri, 03 Aug 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बदमाशों की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल पर कैद
यूपी के कानपुर शहर में दिनदहाड़े 3 नकाबपोश बदमाशों ने बम फोड़कर फायरिंग करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक का कैश काउंटर लूट लिया। नौबस्ता के बिनगवां इलाके में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शुक्रवार की दोपहर तीन नकाबपोश बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचे और एक के बाद एक बम फोड़कर दहशत फैलाई फिर सारा कैश समेट कर फरार हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। काउंटर पर कितना कैश रखा था इसके बारे में अभी तक बैंक प्रशासन ने खुलासा नहीं किया है। इस दौरान कुछ लोगों ने बदमाशों की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिए।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बैंककर्मी और खाताधारक भयभीत होकर बाहर भागने लगे...
 
विज्ञापन

2 of 5
बाइक पर भागते तीनों बदमाश
दोपहर एक बजे के करीब बाइक जिसका नंबर यूपी 78 बीए 3307 पर सवार तीनों बदमाश बैंक परिसर में घुसे और तमंचा लहराते हुए बम फोड़े। बैंक में धमाका सुनकर वहां खड़े बैंककर्मी और खाताधारक भयभीत होकर बाहर भागने लगे।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- गार्ड ने बदमाशों का पीछा किया...
 
विज्ञापन

3 of 5
बैंक में अफरा-तफरी का माहौल
दो बदमाशों ने कैश काउंटर से सारे नोट और सिक्के लूट लिए। लूट दौरान उनका एक साथी गेट के पास तमंचा ताने खड़ा रहा। बदमाशों ने भागते समय कई राउंड फायर किए जिसमें दो लोग घायल भी हुए हैं। बैंक के गार्ड ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।  

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- शहर और आसपास के जिलों में नाकाबंदी ...

 

4 of 5
बैंक लूटकर भागते बदमाश
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, महिला कैशियर को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कानपुर शहर और आसपास के जिलों में नाकाबंदी कर दी गई है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पांच बम फोड़े फिर 3 बार फायरिंग की...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीडी डीलक्स बाइक (यूपी 78 बीए 3307) से आए तीनों बदमाशों ने बैंक से निकलते समय तीन राउंड फायर भी किए
दो दिन पहले इसी इलाके में कानपुर विद्युत विभाग में कार्यरत कैशियर से लूट हुई थी। शुक्रवार को बिनगवां इलाके में बैंक लूट घटना के बाद कानपुर का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है लेकिन अभी तक लुटेरों के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं खोज पाई है। बैंक में मौजूद लोगों का कहना है कि बदमाशों ने एक के बाद एक 5 बार बम फोड़े फिर 3 बार फायरिंग की थी। बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाया गया फिर बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें