गजनेर थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में गुरुवार को भी पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सुराग हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने पूछताछ के लिए रनियां से दो युवकों को उठाया है।
लेकिन कोई खास बात नहीं उगलवा सके। फिलहाल पुलिस रिश्तेदारों पर ध्यान केंद्रित किए है। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के बैंक डिटेल खंगाले हैं और उनका ब्यौरा भी बैंक से लिया है।
उधर, एसपी सभाराज के आदेश पर दोनों जांच टीम मामले से जुड़े हर पहलू पर बारीकी से ध्यान बनाए हुए हैं।
सरवनखेड़ा थाना क्षेत्र के पेराजोर गांव के ट्रांसपोर्टर राम सागर सिंह उसकी पत्नी शीला सिंह और पांच वर्षीय बेटे हरिकेश की सोमवार रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।
सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को एसपी ने दो टीमें गठित की थीं। बुधवार देर रात तक जांच में कोई अहम बिंदु सामने नहीं आया। जांच का दायरा नजदीकी रिश्तेदारों पर रहीं।
उधर, पुलिस की दोनों टीमें अलग-अलग बिदुंओं पर जांच कर रहीं हैं। एसपी सभा राज ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। बुधवार को गांव को पुलिस छावनी बना रहा।
पुलिस ने बताया कि दो नजदीकियों को रनियां से पूछताछ के लिए उठाया है। बताया कि कारोबार से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है।