Banda News: अतर्रा कस्बे के बदौसा फीडर में फाल्ट ठीक करते समय 11 हजार लाइन की चपेट में आकर आउटसोर्सिंग लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मी उसे सीएचसी अतर्रा और वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बांदा जिले में अतर्रा कस्बे के बदौसा फीडर में फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर आउटसोर्सिंग लाइनमैन की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी अतर्रा ले जाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपखंड कार्यालय के बदौसा फीडर में दिलीप (40) आउटसोर्सिंग लाइनमैन के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 10 बजे वह फाल्ट ठीक करने के लिए बदौसा पावर हाउस परिसर में शटडाउन लेने के बाद 11 हजार लाइन का जंपर काट रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सहकर्मी उसे सीएचसी अतर्रा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।