फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मंदिर से 7 मुकुट समेत कई कीमती सामान गायब

Tue, 08 Nov 2016 12:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बालाजी मंदिर से चांदी के मुकुट समेत लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात अकबरपुर के बालाजी धाम मंदिर में रविवार रात चोरों ने देवी-देवताओं के चांदी मुकुट, गदा, सोने का हार, चांदी का छत्र, नाक की नथ, ठाकुरजी की सिंहासन सहित अष्टधातु की कीमती मूर्ति व पीतल के बर्तन पार कर दिए। मंदिर से भगवानों के आभूषण गायब देख भक्तों में गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


अकबरपुर बालाजी मंदिर के प्रबंधक व महंत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह मंदिर परिसर में बने कमरे में कमेटी के सदस्य संजय गुप्ता संग सो रहे थे। रात में मंदिर के बाएं तरफ खेत के रास्ते से चोरों ने मंदिर की बाउंड्री में सुरक्षा के लिए नुकीले तारों को काटकर परिसर में घुस आये। चोरों ने चैनल और दरवाजे के तालों को गैस कटर से काटकर चांदी के सात मुकुट, दो चांदी की गदा, दो पीतल की गदा, माता की नाक की नथ, सोने का हार, बालाजी का चांदी का छत्र, सिंहासन सहित अष्टधातु के ठाकुरजी की मूर्ति, पीतल व तांबे के बर्तन सहित दो लाख रुपये के आभूषण चरा ले गए। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी अश्वनी मिश्रा मेनगेट खोलकर अंदर आए तो ताले टूटे देखकर शोर मचाते हुए इसकी जानकारी अंदर सो रहे महंत व साथी को दी। उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हरीकृष्ण त्रिपाठी ने जांच पड़ताल की। बालाजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोपीकृष्ण ओमर ने पुलिस में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से अकबरपुर कोतवाली महज 100 मीटर की दूरी पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें