लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किया था हमला
इसके बाद भतीजे ने वहां से घर आकर पूरी बात बताई, तो सुभाष अपने भतीजे अंकित को लेकर विपक्षियों के घर शिकायत करने गए, तो विपक्षी दीपू पुत्र बृज मोहन, आशीष पुत्र राजू, राम सिंह पुत्र दुलारे, शिवम पुत्र प्रमोद ने एक राय होकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से भतीजे अंकित पर दोबारा हमला कर दिया। जाति सूचक गाली देते हुए बोले आज इसको जान से मार दो। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं पुलिस टीमें
इसके बाद विपक्षी लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाकर भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात के चलते उसको मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया था। वहां आराम न मिलने पर परिजन उसे ग्वालियर ले गए। शुक्रवार की सुबह ग्वालियर में इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई है। पूर्व में प्राथमिकी दर्ज में ही हत्या की धाराओं को बढ़ाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाई गई है।