फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शादी से लौट रहे कार सवारों पर बदमाशों का जानलेवा हमला, मर्चेंट नेवी अफसर समेत दो गंभीर, युवती भी घायल

Thu, 26 Nov 2026 11:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने कार घेरकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि एक युवती भी चोटिल हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शादी से लौट रहे परिवार पर बेखौफ बदमाशों ने देर रात कहर बरपा दिया। फफूंद थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने कार को जबरन घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि एक युवती भी घायल हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर बदमाशों की तलाश में दबिश दी है, लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी पिंटू राजावत (45) अपनी बेटी मांसी (20) और गांव के ही मर्चेंट नेवी अधिकारी मनोहर (32) के साथ बुधवार शाम कुठर्रा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से लौटते वक्त गांव रघुनाथ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को जबरन रोक लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में पिंटू और मनोहर के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि मांसी भी घायल हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन





आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पुलिस

चीख-पुकार और घटना की सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां दो घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमलावर दिबियापुर थाना क्षेत्र के बूढ़ादाना और लालपुर गांव के रहने वाले हैं। फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें