फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर रेप, प्रधानाचार्य को वीडियो भेजकर बच्चों को स्कूल से निकालने का बनाया दबाव

Fri, 05 Oct 2018 03:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई और उसके साथ कई बार रेप किया गया। महिला ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने में दी है। 
विज्ञापन


औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोसी शारीरिक सम्बंध बनाने का दवाब बना रहा था। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन महिला की थाने में एक न सुनी गई। गुरुवार को पीड़ित महिला ने पुलिस आधीक्षक को पूरी आपबीती सुनाई जिस पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया। शुक्रवार को थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

महिला ने शुक्रवार को थाने में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा कि- मेरे गांव का ही रहने वाला सनी उर्फ संदीप पुत्र कमलेश तिवारी का मेरे घर में आना जाना था। धोखा देकर सनी ने मेरा अश्लीलता भरा वीडियो बना लिया और कुछ समय बाद उसको वीडियो दिखाया। शारीरिक संबंध बनाने व एक लाख रुपए और जेवर देने का दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर धमकी दी कि वीडियो वायरल करके बुरी तरह बदनाम करेंगे उसने वीडियो उसके बच्चों के स्कूल में प्रधानाचार्य को व्हाट्सएप पर भेजा और बच्चों को स्कूल से निकाल देने के लिए कहा। घर जाते मोबाइल भी छीन ले गया। उन्हीं नंबरों से वीडियो रिश्तेदारों और संपर्क वाले स्थानों पर भेजा। इस पूरे घटनाक्रम में सनी का भाई प्रदीप मास्टरमाइंड है। वह वीडियो के बदले एक लाख रुपये मांगने लगा और अब घर आकर गोली मारने की धमकी भी देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें