यूपी के बांदा जिले में सोमवार को जमीनी विवाद में युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव की है।
यहां दो भाईयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष खेत को जुताने के लिए ट्रैक्टर लेकर आया, तभी दूसरे गुट ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर फायर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
बबेरु कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने घायल युवक सुरेंद्र कुमार शुक्ला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।