फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न किया

Tue, 06 Oct 2020 06:32 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में जमीन के विवाद को लेकर चार लोगों ने घर जाते समय पिता पुत्र को रास्ते में घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं कुल्हाड़ी से भी वार किया। ग्रामीणों को आता देख लोग भाग गए।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसपर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथेरी निवासी श्याम सुंदर और उसका लड़का खेत से काम करके लौट रहे थे।

तभी उससे जमीनी रंजिश रखने वाले कल्याण सिंह ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता पुत्र को घेर लिया और दोनों के साथ मारपीट करने लगे। पिता पुत्र कुछ समझ पाते तब तक उक्त लोगों ने कुल्हाड़ी मारकर दोनों को घायल कर दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन


वहीं खेतों से लौट रहे ग्रामीणों ने पिता पुत्र को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी।

जिसपर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह और श्याम सुंदर के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें कईबार झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें