फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मम्मी के सिर सिलबट्टा मारा तो सो गईं’

Mon, 25 Jan 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में रह रहे बच्चों के पास जाने की जिद करने पर एक होटल के वेटर ने सिलबट्टे से सिर कूंचकर पत्नी की हत्या कर दी। अर्मापुर सर्वेंट क्वार्टर लाल बिल्डिंग कैंपस में वारदात के बाद वेटर अपने छोटे बेटे निर्भय को गांव के पास छोड़कर भाग निकला। बेटे ने गांव जाकर दादी को घटना बताई।
विज्ञापन


पिता की बर्बरता बताते-बताते निर्भय दादी से चिपटकर फफक पड़ा। उसने कहा कि रात में मम्मी-पापा में लड़ाई हुई। पापा ने मम्मी को मारते-मारते जमीन पर गिरा दिया, फिर सिलबट्टे से मम्मी के सिर पर मारा तो खून निकलने लगा और मम्मी सो गई।

लाल बिल्डिंग कैंपस में रहने वाला इंदल एक होटल में वेटर है। वह मूल रूप से औरैया के ठठियाई का रहने वाला है। परिवार में पत्नी माला (42) और चार बच्चे वैष्णवी, करीना (17), मनीष (13), निर्भय (11) हैं। वैष्णवी की शादी हो चुकी है। करीना और मनीष ठठियाई में दादी करुणा देवी व बाबा मोहन के पास रहते हैं।
विज्ञापन


इन दिनों इंदल छोटे बेटे निर्भय और पत्नी के साथ रहता था। निर्भय ने बताया कि शनिवार रात गांव से करीना और मनीष का फोन आया था। इसके बाद मम्मी गांव जाने की बात कह रही थी। इस बात पर मम्मी और पापा में झगड़ा हुआ। निर्भय के जानकारी देने पर परिजन आनन-फानन गांव से शहर पहुंचे।

घटनास्थल पर माला का खून से सना शव रजाई से ढका पड़ा था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाए बगैर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सीओ नजीराबाद ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं और जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाने  का आदेश दिया। एसपी पश्चिम राजेश एस भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें