फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्राचीन मंदिर से अष्टधातु व पीतल की मूर्तियां हुई चोरी, टूटा ताला देख ग्रामीणों के उड़े होश

Wed, 10 Nov 2021 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महाराजपुर में प्राचीन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसौल के महाराजपुर में मंगलवार रात प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गईं। सुबह मंदिर की देखरेख कर रहे बच्चा सिंह ने देखा कि मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला है, दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। मंदिर में चोरी की सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


कमालपुर निवासी किसान बच्चा सिंह के घर के बगल में पैत्रक ठाकुर द्वारा मंदिर है। मंगलवार देर रात मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित सीताजी की अष्टधातु व राम-लक्षमण सहित अन्य पीतल की मूर्तियां चोरी हो गईं। मूर्तियों के सोने व चांदी के मुकुट भी चोर उठा ले गए।

मंदिर के सर्वराकार बच्चा सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम आरती के बाद गांव के ही पुजारी सरवन तिवारी मंदिर में ताला बंदकर घर चले गए थे। मंदिर के बगल में अपने घर के बरामदे में बच्चा सिंह सो रहे थे। बुधवार सुबह पांच बजे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


गर्भगृह का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ था। राम, सीता, लक्ष्मण व अन्य मूर्तियां गायब हैं। सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर डागस्काड भी पहुंचा।बच्चा सिंह ने बताया कि लगभग पंद्रह साल पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी।

तब राम व लक्ष्मण की अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां चोरी हुई थीं। सीताजी की अष्टधातु की मूर्ति चोर नहीं ले जा सके थे। इस बार सीता की अष्टधातु मूर्ति व पीतल धातु की राम -लक्ष्मण की मूर्तियां व उनके आभूषण चोर उठा ले गये हैं। थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें