फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अल्कोहलिक’ ने पुलिसवालों पर चढ़ा दी कार, एक सिपाही का कटेगा पैर, दूसरे की जान पर खतरा

Tue, 20 Sep 2016 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
शराब और रफ्तार के नशे में चूर युवक ने दो सिपाहियों को कार से रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान एक सिपाही के पैर काटने की नौबत है वहीं दूसरा भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। अक्रोशित भीड़ ने पीछा कर कार समेत युवक  को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना कल्याणपुर की आवास विकास चौकी की जेब्रा-33 पर तैनात सिपाही द्वारिका प्रसाद और मुकेश कुमार मंगलवार देर शाम चौकी के पास ड्यूटी पर तैनात थे। तभी सराय चौराहे की ओर से   एक तेज रफ्तार बेकाबू फियेट लीनिया कार गलत दिशा से चौकी की ओर आती दिखाई दी। कार एक महिला को रौंदने ही वाली थी कि दोनों सिपाहियों ने महिला को किनारे हटने का इशारा किया। महिला किनारे हटी तो सिपहियों ने कार को रोकने के लिए हाथ दिया। रोकने के बजाय चालक ने कार की रफ्तार को बढ़ाते हुए द्वारिका और मुकेश को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि द्वारिका हवा में दस फिट उछलकर जमीन पर आ गिरा। मुकेश को भी रौंदते हुए कार चालक चौकी के आगे शिवमंदिर की ओर भाग निकला। सिपाहियों को घायल होते देख चौकी पर तैनात सिपाही दोनों कोपास के निजी अस्पताल में ले गए। जहां द्वारिका को रीजेंसी रिफर कर दिया गया। वहीं आक्रोशित भीड़ ने पीछाकर शिवमंदिर के पास चालक को कार समेत  पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। अस्पताल में द्वारिका का तुरंत ऑपरेशन शुरू किया गया। डाक्टरों के मुताबिक द्वारिका का पैर बुरी तरह से कुचल गया है। वहीं मुकेश की हालत भी अस्पताल में गंभीर बताई जा रही है। आरोपी कार चालक कल्याणपुर आवास विकास नंबर तीन निवासी पेशे से किसान विनय प्रताप सिंह हैं। आरोपी नशे में धुत था। एसओ कल्याणपुर राजदेव प्रजापति ने बताया आरोपी का मेडिकल करा हिरासत में ले लिया है। कार भी थाने ले आई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें