फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में युवती को पीटकर भागा एयरफोर्स जवान

Fri, 29 May 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर के एक गेस्टहाउस में चल रहे एक तिलक समारोह में अचानक पहुंची युवती के बवाल करने पर वहां मौजूद एक एयरफोर्स जवान ने अपने भाइयों के साथ उसको बेरहमी से पीटा। उस वक्त वहां सैकड़ों की भीड़ मौजूद थी। पिटाई से युवती के मुंह से खून निकल आया और वह बेहोश हो गई। आरोपी जवान मौके से भाग निकला। इसके बाद गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती ने जवान के साथ अपने प्रेम संबंधों की बात खोलते हुए बताया कि उसे जवान के तिलक चढ़ने की सूचना मिली थी। उसने जवान के खिलाफ अगवा करके जान से मारने की तहरीर दी। पुलिस को जांच में पता चला कि युवती को गलत सूचना मिल गई थी। मुहल्ले में ही किसी का तिलक होने के चलते जवान वहां मौजूद था।
विज्ञापन

युवती नौबस्ता की रहने वाली है। उसने बताया कि गुरुवार शाम को उसे एयरफोर्स जवान आशुतोष की अमरेश्वर भवन, गोविंद नगर में तिलक चढ़ने की सूचना मिली थी। वह लड़की वालों को उसकी सच्चाई बताने जा रही थी, लेकिन उसके आने की सूचना मिलने पर आशुतोष ने उसे बारादेवी चौराहे पर कार से अगवा कर लिया। इसके बाद अपने भाई संग बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। पिटाई के बाद भी गेस्ट हाउस पहुंची थी। बाद में उसे पता चला कि आरोपी एअरफोर्स जवान के पड़ोसी का तिलक था, जिसमें वह परिवार सहित पहले से मौजूद था। किसी ने उसे गलत सूचना दे दी। युवती ने एयरफोर्स जवान के खिलाफ अगवा करके जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। युवती ने बताया कि दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के दौरान ‘डी-ब्लाक’ गोविंद नगर निवासी आशुतोष दीक्षित से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। एयरफोर्स में नौकरी लगने के बाद आशुतोष उसे छोड़कर चला गया। युवती का आरोप है कि आशुतोष ने प्यार का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। विवाद होने पर युवती ने दिल्ली में ही आशुतोष के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें