कानपुर और इसके आसपास की हवा में प्रदूषण की स्थिति फिर से बढ़ गई। मंगलवार को दिन भर एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) में बढ़ोतरी होती रही। रात नौ बजे तक शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों मेें सबसे ज्यादा एक्यूआई 366 तक पहुंच गई।
सुबह से लेकर शाम तक हवा की गुणवत्ता घटती-बढ़ती रही
डेमो पिक
इसकी वजह हवा में नमी की मात्रा 97 प्रतिशत तक पहुंचना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से यहां नेहरू नगर में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र में सुबह से लेकर शाम तक हवा की गुणवत्ता घटती-बढ़ती रही। मजे की बात यह है कि हवा में प्रदूषण की जो मात्रा पाई गई है उसमें पीएम 2.5 कणों की संख्या सबसे ज्यादा है। यह पीएम 10 के मुकाबले कहीं ज्यादा हानिकारक होता है। पीएम 2.5 (पार्टिकुलेटेड मैटर) का मतलब एक परिधि में जितने भी प्रदूषित कण पाए जाते हैं, उनका वजन 2.5 माइक्रोग्राम है। यह सांस लेते समय सीधे शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक का आकंड़ा गंभीर
डेमो पिक
वायु गुणवत्ता सूचकांक 401-500 का अंक दर्शाती है। जबकि 301-400 का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है। इससे नीचे यानी 101 से 200 का सूचकांक खराब हवा का सूचक है।
वायु गुणवत्ता श्रेणी और स्वास्थ्य पर प्रभाव: स्रोत सीपीसीबी खराब: सांस लेने में परेशानी
बहुत खराब: श्वसन तंत्र में बीमारी का खतरा
गंभीर: सेहतमंद को परेशानी, श्वांस संबंधी बीमार लोगों को अत्यधिक खतरा।
कानपुर में दिन भर का एक्यूआई
डेमो पिक
सुबह 10 बजे......210
दोपहर 12 बजे.....225
शाम 6 बजे.........255
शाम 7 बजे........275
रात 8 बजे........339
रात 9 बजे.......366
रात 10 बजे.... 423
रात दस बजे तक हवा में एक्युआई की स्थिति
डेमो पिक
कानपुर..... 423
लखनऊ... 505
दिल्ली.... 939
वाराणसी.. 636
आगरा.... 394
गुरुग्राम.... 223