फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का वीडियो बनाने के बाद पड़ोसन का किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

Mon, 17 Oct 2016 10:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
कानपुर बर्रा निवासी पार्षद पति पर पड़ोसी महिला ने रेप का वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आरोपी पार्षद पति के यहां ठेकेदारी का कामकाज देखता था। इसी के चलते पार्षद पति का उसके घर आना-जाना भी था। जून महीने में एक दिन पार्षद पति उसके पति की गैरमौजूदगी में घर आया और रिवाल्वर दिखाकर उसके साथ रेप किया।  महिला के मुताबिक रेप के दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। पार्षद पति का उत्पीडन बढने पर उसने घटना की जानकारी पति और परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिवार वाले रविवार शाम थाने पहुंचे और पार्षद पति के खिलाफ तहरीर दी। एसओ का कहना है कि आरोपी पार्षद पति श्रवण बाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें