फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद महिला के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

Tue, 29 Nov 2016 07:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल गैंगरेप पीड़ित महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन
इटावा ऊसराहार के ताखा में शौच के लिए गई महिला के साथ तीन दबंगों ने किया गैंगरेप किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी।  
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बछरोही गांव में बीती रात शाम सात बजे उस समय कोहराम मच गया।  जब गांव के नजदीक सरसों के खेत से एक महिला की चीख-पुकार सुनाई दी।  गांव वालों ने बदमाश होने की आशंका में खेत घेर लिया।  जब खेत में घुसकर देखा तो खून से लथपथ महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। महिला के पति ने  बताया कि सोमवार की शाम 6 बजे लगभग उसकी पत्नी खेत पर शौच के लिए गई थी।  उसी समय गांव के ही अमन पुत्र सत्यनारायण रानू एवं नेमसिंह पुत्र जगदीश ने उसकी पत्नी को सरसों के खेत में खींच लिया।  उसके हाथ पैर पकड़ कर उसे जमीन पर गिरा लिया जिसके बाद बारी बारी से इन लोगो ने बलात्कार किया। जब उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो अमन ने जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह रक्तरंजित होकर वही बेहोश हो गई।  वहीं शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये।  मौके पर उसकी पत्नी बेहोश पड़ी थी । घर की महिलाएं पहुंच गई।  उसे बेहोशी की हालत में घर लेकर आई ।  उसका भाई गंभीर रूप से घायल पत्नी को थाने लेकर पहुंचा तो पुलिस ने  इलाज के लिए सरसईनावर सीएचसी भेज दिया।  वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर सैफई रिफर कर दिया।  पीड़िता के पति ने बताया आरोपी दंबग किस्म के है।  जगह को लेकर चल रहे विवाद के कारण रंजिश मानते है।  वही घटनास्थल पर मंगलवार की सुबह तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां पर तीन चप्पल सरसों के खेत में पड़ी थी।  वही पर महिला का लोटा भी पड़ा था।  जगह-जगह खून के निशान थे। इस संबंध मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया तहरीर के आधार पर  तीन लोगो के विरूद्ध बलात्कार का मामला दर्ज किया जा रहा है।  आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें