फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान व्यापारी पर तेजाब फेंका

Thu, 29 Oct 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फीलखाना में दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने के विवाद में दो भाइयों ने व्यापारी दिनेश जायसवाल पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भाइयों को हिरासत में लिया है। झुलसे दिनेश को केपीएम अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


कराचीखाना में दिनेश का साउंड और लाइट का व्यापार है। दिनेश ने बताया कि बुधवार रात उनका छोटा भाई अजीत दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में राजस्थान भवन के पास फोन आने पर अजीत एक ज्वैलर्स शॉप के सामने बाइक खड़ी करके बात करने लगा।

सर्राफा व्यापारी तपन और सुनील ने दुकान के सामने बाइक खड़ी करने का विरोध किया। इस पर विवाद हुआ। अजीत ने फोन करके बड़े भाई दिनेश को बुला लिया। इसके बाद दोनो पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान तपन ने दुकान के भीतर रखा हुआ तेजाब दिनेश के चेहरे पर डाल दिया। बाद में फीलखाना पुलिस ने तपन और सुनील को हिरासत में ले लिया। वहीं सपन ने बताया कि मारपीट के दौरान तेजाब किसी और ने डाला है। फीलखाना एसओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें