फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में घुसकर महिला पर डाला तेजाब, सीएचसी में भर्ती, युवक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Jun 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से नाराज युवक ने प्रेमिका को मिलाने वाली महिला पर बुधवार सुबह तेजाब डाल दिया। झुलसी महिला को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सीओ ने महिला के बयान दर्ज किए। समधन के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी महिला ने करीब डेढ़ साल पहले मोहल्ले के हसीम पुत्र सलीम की मुलाकात एक युवती से कराई थी। हसीम और युवती के बीच प्रेम-संबंध हो गए।

हसीम युवती से शादी करना चाहता था लेकिन युवती ने परिवार के लोगों के कहने पर दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने से हसीम महिला से खुन्नस रखने लगा। करीब छह महीने पहले महिला पति के साथ जयपुर चली गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह जयपुर से लौटी थी। जानकारी होने पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे हसीम उसके घर पहुंच गया। उसने महिला की बेटी को बिरयानी लेने बाजार भेज दिया। इसके बाद हसीम ने महिला के बाल पकड़ कर मारपीट की फिर उस पर तेजाब डाल दिया। इससे महिला झुलस गई।

सूचना पर दरोगा जितेंद्र रावत घर पहुंचे और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने भी पीड़िता से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि महिला के घर से तेजाब की एक बोतल मिली है। प्राथमिक जांच में तेजाब मिश्रित होने की जानकारी सामने आई है। महिला की तहरीर पर हसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें