फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझसे कहा गया, पैसे कमाने हैं तो ये बम वहां जाकर रखो’

Mon, 13 Feb 2017 10:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़का जिसके पास से मिले बम
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस की सतर्कता से चित्रकूट रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। चित्रकूट पुलिस ने दो जिंदा बमों के साथ एक लड़के को गिरफ्तार किया है। इस लड़के ने अपना नाम महेश कुमार यादव पुत्र माता बदल निवासी कसहाई रोड गोल तालाब बताया है। महेश का कहना है कि दो लड़के मिले थे उन्होंने ही ये बम मुझे दिए कहा कि अगर पैसे कमाने हैं तो ये बम ट्रैक के पास जाकर रख दो। 
विज्ञापन
Trending Videos

काम के बदले मिलेगी मोटी रकम

जिन्दा बम
महेश ने पुलिस को बताया कि नीली जिन्स और ब्लैक टीशर्ट पहने दोनों लड़के मेरे पास कहा कि पटरी के पास बम रखने के बदले तुम्हें मोटी रकम दी जाएगी। मैं लालच में आ गया और बमों से भरा झोला अपने पास रख लिया। 

कई दिनों से स्टेशन के चक्कर लगा रहे थे आतंकी

डेमो पिक
चित्रकूट पुलिस के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर बम प्लान्ट करने के पीछे आतंकी संगठन या आईएसआई का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। पकड़े गए महेश ने बताया है कि जिन दो लड़कों ने उसे बम का थैला दिया था वे दोनों अक्सर स्टेशन के आसपास देखे जाते थे। स्टेशन से थोड़ी दूर बनी दुकान पर उन्हें सिगरेट पीते कई बार उसने देखा था।
 
विज्ञापन

पुखरायां जैसी घटना चित्रकूट में करना चाहते थे

डेमो पिक
कानपुर के पुखरायां में रेलवे पटरी उड़ाने की साजिश के पीछे आईएसआई का हाथ था। एजेन्ट शम्सुल हुदा की गिरफ्तारी के बाद आईएसआई के गुर्गे और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। चित्रकूट में पुखरायां जैसी वारदात क अंजाम देकर दहशत फैलाने चाहते हैं आतंकी। हालांकि पुलिस इस बारे में अभी खुलकर कुछ  भी नहीं बोल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें