फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने 30 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने 30 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के संडीला रोड पर नया गांव चौराहे पर सेवानिवृत्त शिक्षक की साइकिल पर टंगा रुपयों भरा झोला उचक्कों ने उड़ा दिया। घटना की जानकारी पीड़ित ने कोतवाली में दी है। खबर लिखे जाने तक प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम समुखा निवासी सुखलाल पुत्र ठाकुर प्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। गुरुवार को उन्होंने मल्लावां स्थित बैंक आफ इंडिया से 30 हजार रुपये खाते से निकाले और झोले में रख लिए।
विज्ञापन


झोला साइकिल में टांग लिया। इसके बाद वे संडीला रोड पर नगर गांव चौराहा के निकट साइकिल खड़ी कर परचून की दुकान पर सामान लेने लगे। इसी बीच दो अजनबी आकर सुखलाल से हालचाल पूछने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान रुपयों से भरा झोला उड़ा दिया। उन्होंने मल्लावां कोतवाली में घटना को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर ले ली और घटनास्थल पर पहुंचकर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें