फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहबराय स्थित एक बाडे़ में एक माह पहले बरामद की छत विक्षत शव के मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी, पुत्री व पुत्री के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि एक माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहबराय स्थित राजेश उर्फ बबलू बाजपेई के बाड़े से एक युवक का पुलिस ने सड़ा गला शव बरामद किया था। इसमें मौके से वहां परिवार सहित रह रहे रामदास व उसका पूरा परिवार नदारद था। इस प्रकरण में कोतवाली पुलिस कई दिनों तक शव की शिनाख्त कराने में लगी रही।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस ने युवक के चपटा निवासी परिजनों की तलाश की। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उक्त शव को देखकर रामदास के रूप में उसकी पहचान की। मामले में पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन डाक्टरों ने शरीर में केवल हड्डियां शेष बचने पर पुलिस ने शव को डीएनए के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली पहुंची रामदास की भाभी निर्मला देवी ने पुलिस तहरीर दी। निर्मला ने बताया कि उसके देवर रामदास की हत्या उसकी देवरानी मीरा ने अपनी पुत्री नीतू व उसके प्रेमी रवी के साथ मिलकर की है। साथ ही उसका शव भी जमीन के नीचे दबा दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

-19 मई को एक बाड़े में बरामद हुआ था सड़ा गला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें