फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की पुष्टि, रेप के शक में स्लाइड बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से हाईस्कूल की छात्रा के बरामद शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में गांव पहुंची है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा घर से तीन मार्च को लापता हो गई थी। उसका मंगलवार को नीम के पेड़ पर शव लटकता मिला था। दुपट्टे से मिले सुसाइड नोट में एक माह की गर्भवती होने और रेप किए जाने का जिक्र किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके गर्भवती होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाकर प्रयोगशाला भेजी गई है। कार्यवाहक एसओ विद्याराम यादव ने बताया कि मामले की गांव में छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर नहीं आई है। वह जो भी तहरीर देंगे उस पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें