फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निदौली में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने हत्या की तहरीर भी थाने पर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निदौली निवासी अमर सिंह पाल का बेटा उमाकांत उर्फ राजा अपनी पत्नी सपना के साथ हरियाणा के यमुनानगर में रहता था। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद मैनपुरी के थाना करहल अंतर्गत ग्राम नगला रघु निवासी सपना (22) पुत्री सीताराम पाल के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक यमुनानगर में ही सपना की मौत हो गई। इस पर परिजन उसके शव को गांव लाए। सपना के भाई जितेंद्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी। इस पर उपनिरीक्षक बीएल आजाद ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की माने तो सपना की मौत फांसी लगाने से हुई थी। जानकारी पाकर मायके वाले यमुनानगर पहुंच गए और शव को अपने गांव नगला रघु ले आए। इसके बाद मायके पक्ष के लोग चुपचाप शव को उसकी ससुराल में रखकर चले गए और पुलिस को हत्या की सूचना दे दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चल सकेगा। मृतका के भाई ने घटना की तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

- पति के साथ हरियाणा में रहती थी विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें