फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड के कब्जे से 76 लाख के नकली नोट बरामद 

Sun, 08 Jan 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- जिले के मीरपुर गांव में पकड़ा था नकली नोट छापने का कारखाना 
- आरोपियों के पास से 19 हजार रुपये के असली नोट भी बरामद
- नकली नोट कारोबार में जुड़े अन्य के तार खंगाल में जुटी पुलिस
विज्ञापन
असली व नकली नोटों की 76.19 लाख की बरामद खेप व -नकली नोटों के कारोबार में पकड़े गए सरगना व साथी - फोटो : अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में नकली नोट छापने के मामले में मास्टर माइंड के कब्जे से 76 लाख रुपये के नकली व 19 हजार रुपये असली नोट पकड़े गए। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। हालांकि, पुलिस नकली नोट के कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के तार खंगालने में अभी जुटी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि चार जनवरी को पुलिस टीम ने पुखरायां कसबे के मीरपुर गांव के एक घर में छापामारकर नकली नोट के कारखाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने समरेंद्र, आशीष कुमार व विवेकानंदनगर के प्रसून सचान को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस धंधे का सरगना विजयपाल निवासी पालनगर ज्योतिष थाना अकबरपुर फरार था। शुक्रवार को पुलिस ने इसे भी धर दबोचा।

शनिवार को नकली नोट कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सरगना की गिरफ्तारी के लिए भोगनीपुर कोतवाली निरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी व क्राइम ब्रांच प्रभारी दिनेश चंद्र यादव टीम के साथ दबिश दे रहे थे। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सरगना विजयपाल व उसके साथी मानसिंह चंदेल पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम सोना थाना सचेंडी कानपुर नगर को बाइक से पुखरायां की ओर आते समय पटेल चौक पर पकड़ा है।
विज्ञापन


इनके पास से काले रंग का बैग बरामद हुआ। जिसमें दो हजार के 3300 नकली नोट (66 लाख रुपये), पांच के 2000 नकली नोट (10 लाख रुपये), पुराने पांच के 34 नोट असली (17 हजार रुपये), पुराने एक हजार के दो नोट असली (2 हजार रुपये) सहित कुल 76.19 लाख रुपये व दो मोबाइल बरामद हुए। एसपी ने बताया कि मामले में पकड़े गए मुख्य सरगना व अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

पेट्रोल पंपों पर चलाए गए नकली नोट
नकली नोट कारोबार के मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों ने नकली नोट चलाने के लिए पेट्रोल पंपों को चुना। साथियों के साथ अलग-अलग जाकर यह लोग पेट्रोल व डीजल से वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे। आरोपियों ने बड़ी संख्या में पेट्रोल पंपों में नकली नोट चलाए हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। 

नकली नोटों की खपत में जुड़े कई दलालों के तार
कानपुर देहात। नई नोटों की चलन शुरू होने के बाद बढ़ी किल्लत का नकली नोट कारोबारियों ने जमकर फायदा उठाया। आरोपियों के मुताबिक नकली नोट खपाने के लिए बाकायदा 35 प्रतिशम कमीशन पर युवकों को रखा गया था। 


500 के नकली नोटों की बढ़िया प्रिंटिंग
कानपुर देहात। बरामद 500 व 2000 के नकली नोट में कंप्यूटर तकनीक का बखूबी इस्तेमाल किया गया। एसपी ने बताया कि दो हजार नोट की अपेक्षा 500 के नकली नोटों की प्रिंटिंग काफी उम्दा मिली है। 


आईबी व एटीएस की पूछताछ जारी
कानपुर देहात। नकली नोट कारोबार में सफेदपोशों की संलिप्तता सहित अन्य बिंदुओं की जांच के लिए एटीएस व आईबी मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  

8-9 लाख नकली नोटों की पता नहीं
नकली नोट कारोबार का भांडाफोड़ कर तीन आरोपियों सहित 7.64 लाख की बरामदगी व शनिवार को मुख्य सरगना व साथी सहित 76.19 लाख के नकली व असली नोट बरामदगी के बावजूद अभी तक आठ से नौ लाख के नकली नोटों का कुछ भी पता नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि यह नोट बाजार में खपाए गए हैं, जिनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें