फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में छापेमारी के बीच धरे गए 73 यात्री, दो को जेल यात्रा

Fri, 09 Sep 2016 10:42 PM IST
टीम डिजिटल/ कानपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : google
विज्ञापन
रेलवे चेकिंग दल ने ट्रेनों में छापामार कार्रवाई में बिना टिकट और विभिन्न मामलों में 73 यात्रियों की धरपकड़ करते हुए 38,385 रुपये जुर्माना वसूला। जुर्माना न अदा कर पाने वाले दो बिना टिकट यात्रियों को जेल भेज दिया गया।  शुक्रवार को एसीएम वीके खरे की अगुवाई में मंडल स्तरीय रेलवे चेकिंग दल ने बांदा-झांसी और बांदा-कानपुर रेल मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


सुपर फास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में छापेमारी करते हुए 73 को पकड़ा। बिना टिकट पकड़े गए 46 यात्रियों ने ट्रेन में ही 16,035 रुपये जुर्माना अदा कर देने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। गैर कानूनी ढंग से यात्रा कर रहे 20 यात्रियों से 8,050 रुपये का जुर्माना वसूला। ट्रेन के अंदर ध्रूमपान और गंदगी फैलाने के आरोप में 7 यात्रियों से एक हजार रुपये वसूले गए।

शेष 19 यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला की अदालत में पेश किया गया। बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में पकड़े गए 17 यात्रियों ने 14,595 रुपये जुर्माना अदा कर रिहाई पाई। अदालत में जुर्माना न अदा कर पाने वाले दो यात्रियों को जेल भेज दिया। टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक वीके दास, तारिक हुसैन, एसएस पाल, दीनबंधु, आरके वाजपेयी समेत आरपीएफ और जीआरपी जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें