इटावा। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
चौबिया थाने में तैनात दरोगा राजेंद्र सिंह ने कल्याणपुर राहिन गांव के पास से देवा नंद पुत्र परशुराम अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है। उसके पास से 95 पौव्वे देसी शराब मिली है। इसके अलावा बसरेहर थाने में तैनात दरोगा तेज सिंह यादव ने अमृतपुर के पास से सोनू पुत्र राम नरेश निवासी चकबाखुर्द को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 40 पौव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।
महिला को मारपीट कर घायल किया
इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पालीघार में शराब पीकर गालियां देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने महिला को पीट दिया। रामा देवी पत्नी रज्जन लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव का ही मुनुआ उर्फ विक्रांत पुत्र जंडेल सिंह उसके दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटा।
बाइक चोरी, रिपोर्ट
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गिरधारीपुरा से चोर एक बाइक को चुरा ले गए। बिधूना रोड, भरथना निवासी महेश चंद्र बाइक से किसी काम से गिरधारीपुरा गए थे। उन्होंने मोहल्ले में खड़ा कर दिया और चले गए। लौटे तो बाइक गायब थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।