फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बीनने खेत गई मासूम काे, झाड़ियाें में घसीट किया यह हाल 

Thu, 01 Feb 2018 10:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
उन्नाव के पुरवा में सुबह घर से लकड़ी बीनने के ल‌िए खेताें में गई मासूम काे गांव के ही एक युवक ने झाड़‌ियाें में घसीट ल‌िया। दर‌िंदे ने मासूम के कपड़े फाड़ द‌िए। मासूम की चीख सुनकर अासपास के खेताें में काम कर रहे लाेगाें ने माैके पर पहुंचे ताे अाराेपी युवक माैके से भाग ‌न‌िकला। 




 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
पुरवा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी बच्ची गुरुवार सुबह लकड़ी बीनने के लिए खेतों की ओर गई थी। मोहल्ले का रोहित (25) उसका पीछा करते हुए खेतों की ओर पहुंच गया। वह बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए झाड़ी में खींच ले गया। वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के चीखने पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इस पर आरोपी भाग निकला। बच्ची रो रही थी। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्ची को  पुरवा कोतवाली ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन बच्ची को सीएचसी ले गए। इसी दौरान डीएम रवि कुमार एनजी सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
परिजनों ने डीएम को घटना की जानकारी दी। डीएम ने कोतवाल को बुलाकर मुकदमा दर्ज करने व आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें