फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर क्लब की सदस्यता का झांसा देकर स्कूल संचालक से ठगे 5.40 लाख

Tue, 31 Dec 2019 04:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का झांसा देकर एक स्कूल संचालक से उसके परिचित ने ही 5.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। पांडु नगर के अश्वनी कुमार ने तहरीर में बताया है कि रानीघाट (थाना कोहना) निवासी सत्य नारायण राठी उनके पुराने परिचित हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ महीने पहले उन्होंने कानपुर क्लब की सदस्यता दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उन्होंने दो बार में पांच लाख चालीस हजार रुपये लिए थे। उन्होंने सदस्यता प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी भी दी।

लेकिन क्लब पहुंचने पर पता चला कि सदस्यता शुल्क ही जमा नहीं है। अब रकम वापस मांगने पर जानलेवा धमकी मिल रही है। एसओ कौशल किशोर दीक्षित ने कहा कि पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें