फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में मिले युवक को मिला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक युवक गलती से नगर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतर गया। एक होटल व्यवसायी नेे युवक को 300 रुपये रोज व खाना खिलाने की बात कहकर अपने होटल में रख लिया। ढाई साल तक उसको होटल में बंधक बनाकर रखा। एक अज्ञात द्वारा 15 दिन पूर्व फोन कर दिबियापुर इंस्पेक्टर को इसके बारे में बताया तो वह उसे ले गए। होटल मालिक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। युवक को इंस्पेक्टर ने अपने आवास पर रखा और उपचार कराकर उसके खाने पीने का इंतजाम किया। युवक ठीक हुआ तो उसने घर का पता बताया। मंगलवार को उसके पिता अपने साथ अपने घर ले गए और पुलिस इंस्पेक्टर को उसके पुत्र को छुड़ा उसे सौंपने के लिए बहुत बहुत आभार जताया।
विज्ञापन



युवक के पिता नसीम खां ने बताया वे लोग उत्तराखंड के भलसुआगैज गांव थाना झवरेडा हरिद्वार के हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र शेरू फरवरी 2017 में राजस्थान के कोलाख में नौकरी करने गया था। जब उसका मन नहीं लगा तो वह वापस घर के लिए ट्रेन पर बैठ गया। फफूंद रेलवे स्टेशन में उसे एक होटल व्यवसायी मिला और नौकरी पर रखने का लालच दिया। उसने जब नौकरी कर ली तो बंधक बना लिया। रात में वह उसे शटर में बंद कर बाहर से ताला डाल देता था। दिन में भी सख्त निगरानी रखते थे। 15 दिन पूर्व युवक को बीमारी हालत में काम करते देख अज्ञात युवक ने थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस युवक को व्यवसायी सहित थाने ले गई और युवक से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने युवक को अपने साथ आवास में रख लिया और उसका उपचार करा खाने पीने का प्रबंध कर दिया। कुछ दिनों बाद युवक ने अपना नाम पता बताया तो पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को सूचना दी। कई दिन बाद सोमवार की रात वह थाने पहुंचे। पिता को देखते ही युवक उनके गले लिपट कर जोर-जोर से रोने लगा। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उसने 15 दिन पूर्व होटल पर छापा मार कर युवक को बीमारी अवस्था में काम करते हुये पकड़ा था। होटल मालिक व युवक कुछ भी बता नहीं पा रहे थे। युवक को उसके पिता को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है। होटल मालिक का शांतिभंग में चालान किया गया था।

नसीम खां ने बताया उसके पांच पुत्र हैं। यह दूसरे नंबर का है। दो ढाई वर्ष पूर्व इसकी शादी की थी, शादी के बाद यह काम करने के लिए राजस्थान चला गया था। उसने राजस्थान व उत्तराखंड में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बहुत दुआयें देकर होटल मालिक के ऊपर कोई कार्रवाई न कर उसे उसके भाग्य पर छोड़ दिया। उसने कहा उसे उसका बेटा मिल गया है। अब उसे कुछ नहीं चाहिए। उसकी मां का बुराहाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें