फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक सड़क किनारे बेहोश मिला , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा मार्ग पर एक युवक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हरदोई के थाना मल्लावां के गांव काजीपुर भिठाई निवासी लल्लू (25) पुत्र मोतीलाल की ससुराल बांगरमऊ के गांव गढ़ा निवासी राजेंद्र के यहां है। सोमवार सुबह वह घर से ससुराल आने के लिए निकला था। लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। रात करीब 12 बजे वह गढ़ा मार्ग पर बेहोश पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर ससुरालीजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर में शराब मिली है। मामला संदिग्ध देख विसरा सुरक्षित किया गया है। लल्लू का विवाह साल 2009 में हुआ था। मृतक की पत्नी आरती के अलावा बच्चों में अंजली (6) व वैष्णवी (2) हैं।

-हरदोई के थाना मल्लावां के गांव गाजीपुर भिठाई का निवासी था
-सोमवार सुबह ससुराल जाने के लिए निकला था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें