फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 बवाली अंदर, बाहर नया बवाल

Wed, 28 Oct 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहर्रम के दिन शहर में हुए सांप्रदायिक संघर्ष के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने चमनगंज, भन्नानापुरवा और फजलगंज क्षेत्र में छापेमारी करके 33 लोगों को पकड़ा। इनमें तीन परिवारों के मुखिया और उनके बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन


उपद्रवियों की गिरफ्तारी से नाराज दोनों समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। समुदाय विशेष की महिलाएं और पुरुषों ने चमनगंज और दूसरे समुदाय की महिलाओं ने रायपुरवा और फजलगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया। एक समुदाय के लोगों ने संगीत टॉकीज के सामने सड़क जाम कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

उधर, साथी दुकानदार को पकड़े जाने से नाराज हीरागंज बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को छोड़ दिया। फिलहाल संघर्ष प्रभावित इलाकों में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात है। देर रात एसएसपी ने 30 और लोगों को िचहि्नत कर लिया है। इनमें अधिकतर चमनगंज इलाके के हैं। इन सब की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


दर्शनपुरवा इलाके में शुक्रवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के बैनर फाड़ने से उठे विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया था। दर्शनपुरवा में पत्थरबाजी और भन्नानापुरवा में पुलिस पर गोलियां चली थीं। इस मामले में सीसामऊ में एक, फजलगंज में छह और नौबस्ता में आठ लोग नामजद हुए थे।

वहीं करीब तीन हजार अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज, समाचार पत्रों में प्रकाशित फोटोग्राफ्स और मुखबिरों के जरिए 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया है। सोमवार देर रात चमनगंज, सीसामऊ, फजलगंज और नौबस्ता पुलिस ने पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ आरोपी उपद्रवियों के घरों में दबिश दी। देर रात चमनगंज में 22, सीसामऊ में दो, फजलगंज में सात और नौबस्ता दो को मिलाकर पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें