फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्नागंज में तलवारबाजी पर बवाल

Wed, 28 Oct 2015 02:11 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नागंज में तलवारबाजी पर बवालअलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के दुबे पड़ाव पन्नागंज इलाके में मंगलवार देर रात वाल्मीकि शोभायात्रा के बाद दो गुटों के युवकों में टकराव ने तनाव की स्थिति पैदा कर दी। गली के अंदर एक पक्ष ने हमलावर होकर पथराव के साथ-साथ फायरिंग तक कर दी। दो कारों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। जो सामने आया, उसी को पीटा। खबर पर पुलिस दौड़ी चली आई। हालांकि पुलिस ने झगड़ा स्वीकारा है, जबकि पथराव-फायरिंग की बात सिरे से नकारी है। पुलिस के इस व्यवहार को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा भी था। जिसके चलते पुलिस काफी देर तक यहां मौजूद रही। हुआ यूं कि देर रात करीब 11 बजे शोभायात्रा के बाद युवक अचलताल से पन्नागंज में होकर तलवार बाजी करते हुए निकल रहे थे। तंग बस्ती में राह चलते तलवार बाजी का कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी बात पर विवाद खड़ा हेा गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि तलवारबाजी कर रहे चार-पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसके विरोध में जब लोगों ने हमलावरों को दौड़ाया तो वह पथराव करने लगे। दो लोगों के दरवाजों पर खड़ी कारों के शीशे तक क्षतिग्रस्त कर दिए। हाथ लगने पर लोगों को पीटा भी गया। खबर पर सीओ द्वितीय, एसओ गांधीपार्क पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पन्नागंज में से निकलकर बाहर आई भीड़ को अंदर किया गया। जब लोगों ने पथराव-फायरिंग करने वाले हमलावरों पर कार्रवाई की बात कही तो पुलिस ने जवाब दे दिया कि कोई पथराव-फायरिंग नहीं हुई। बेवजह झगड़े को तूल न दिया जाए। इस पर लोग गुस्सा गए। महिलाओं में ज्यादा नाराजगी दिखी। मगर पुलिस की सख्ती के चलते लोग अंदर चले गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझाकर शांत किया। एसओ के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ है। पथराव या फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें