फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी का 33 किलो सोना लूटने वाले निकले जुआरी और नशेड़ी

Mon, 13 Feb 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गुणगांव स्थित मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी की ब्रांच से 33 किलो सोना, 7.80 लाख नगद समेत कीमती सामान लूटने के आरोपी जुआरी और नशेड़ी निकले। आरोपी अंकुर  की निशानदेही पर गुरुग्राम पुलिस ने कानपुर जूही निवासी वशिक और उस्मानपुर कालोनी के सोनू को पकड़ा। 
विज्ञापन


सफेद कालोनी के दानिश को उठाया था
इससे पहले रविवार को पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी बॉबी खान और सफेद कालोनी के दानिश को उठाया था। चारों को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को किदवई नगर के अंकुर उर्फ विकास गुप्ता समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर डकैती का खुलासा किया था। रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर-17 थाना प्रभारी नरेंद्र चौहान विकास को लेकर कानपुर पहुंचे थे। देर रात ही उन्होंने जूही लाल कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर बॉबी खान को उठाया। फिर पुलिस ने सफेद कालोनी स्थित रेडीमेड कारोबारी दानिश को धर दबोचा था। पूछताछ के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी सिलाई कारीगर वशिक और उस्मानपुर कालोनी से पतंग कारोबारी सोनू को पकड़ लिया। 

वारदात के दिन चारों नहीं थे शहर में 
जूही लाल कालोनी निवासी वशिक, बॉबी खान, जूही सफेद कालोनी के दानिश और उस्मानपुर के सोनू के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वारदात के एक दिन पहले 8 फरवरी की रात चारों काम के चलते शहर से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। 10 फरवरी की सुबह चारों घर भी लौट आए थे, लेकिन चारों ने परिवार को भी इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वे कहां गए थे। इधर, गुरुग्राम पुलिस के घर पहुंचने के बाद परिजनों को उनके कारनामे का पता चला।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें