फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का झांसा देकर हजारों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अबाबर गांव में इनाम निकलने का झांसा देर महिला से हजारों की ठगी हो गई। महिला को बताया गया कि उसका इनाम डालर में निकला है। महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे साइबर सेल भेजा।

अबाबर निवासी महिला बेबी पत्नी उस्मान ने बताया कि 13 जुलाई को फोन आया कि वह एक कंपनी का अधिकारी बोल रहा है। उसके नाम कंपनी ने 6 लाख रुपये का इनाम निकाला है। यह इनाम 11 लोगों को दिया जा रहा है। इनाम की धनराशि अमेरिकी डालर में है। करेंसी एक्सचेंज के लिए उसके बैंक खाते में 8500 रुपये जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने उसी दिन आशू कुमार नाम के व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में रुपये जमा कर दिए। इसके बाद फिर 7 हजार रुपये जमा कराए। इनाम की राशि न आने पर बात की तो फिर से साढ़े तीन हजार रुपये जमा कराने को कहा। दिबियापुर पुलिस ने इसकी शिकायत साइबर सेल में करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें