कायमगंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी जावेद और आवेज अली दिल्ली में परिवार समेत रह रहे हैं। गांव स्थित उसके घर में ताला लगा था। सोमवार को तड़के करीब 4 बजे पड़ोस के लोगों उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी पास में रहने वाले उनके रिश्तेदार समीर को दी। समीर ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। समीर ने बताया कि गेहूं की बोरी, वाशिंग मशीन, गैस सिलेंडर, कुर्सियां आदि सामान चोरी गया है। उन्होंने यह भी बताया कि घर के मालिकों के आने के बाद चोरी गए सामान की और जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।