फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जराखर गो आश्रय केंद्र की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। जराखर गांव में संचालित गो आश्रय केंद्र में रखे गए अन्ना जानवरों से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन


अन्य गांवों के किसानों को भी इस केंद्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कही। वे रविवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख गोहांड अरविंद मुखिया आदि के साथ केंद्र पहुंचे।

इस मौके पर विधायक ने केंद्र को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी टीनशेड बनवाने की बात कही।

केंद्र के संरक्षक कमलेश जराखर ने बताया कि अभी इसकी शुरुआत हुई है। गांव के बाहर ग्राम पंचायत की जमीन पर तारबाड़ी कराकर क्षेत्र के करीब 300 अन्ना जानवरों को रखा गया है।
विज्ञापन


विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आश्रय केंद्र का जायजा लेकर इसकी सराहना की। इस मौके पर विधायक ने अपनी निधि से पांच लाख रुपये केंद्र को देने की घोषण की।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने भी अपनी निधि से यहां टीन शेड का निर्माण कराने की बात कही।

इस दौरान प्रताप जराखर, अमर सिंह बाबा, सुनील नगाइच, मदनमोहन राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, देवेंद्र प्रधान गल्हियपा, दीपू मुंशी, अनुज सक्सेना, रामअवतार साहू, रामजी अड़जरिया, संदीप राजपूत, योगेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें