फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविन्दपुरी पुल पर कारोबारी से 2.32 लाख लूटे

Tue, 12 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़-भाड़ वाले गोविन्दपुरी पुल पर सोमवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने एक कारोबारी को घेरकर दो लाख 32 हजार रुपये लूट लिये। कारोबारी ने विरोध करने का प्रयास किया तो लुटेरे जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल और बाइक की चाबी छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन


कारोबारी ने एक राहगीर की मदद से कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी तो गोविंद नगर सर्किल, बाबूपुरवा सर्किल की फोर्स सहित एसपी पश्चिम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध युवक को चिन्हित किया है। गोविंद नगर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विश्वबैंक ‘आई सेक्टर’ निवासी परशुराम यादव किराए पर ट्रैक्टर चलवाने के साथ ही फजलगंज में पुराने ट्रकों की सेल-परचेज का कारोबार करते हैं। परशुराम ने बताया कि सोमवार को एक पार्टी को दो लाख 30 हजार रुपये का भुगतान करना था।
विज्ञापन


रुपये निकालने के लिए दोपहर दो बजे चावला मार्केट चौराहा स्थित इलाहाबाद बैंक पहुंचे। लंच होने के चलते 40 मिनट तक इंतजार करते रहे। इसके बाद रुपये निकालकर बैंक से फजलगंज की ओर बाइक से जा रहे थे।

गोविंदपुरी पुल पर पहुंचते ही पीछे से आए बुलेट सवार ने उनकी बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया, तभी काली-लाल पल्सर सवार बदमाश भी आ गए और घेर लिया। बदमाशों ने धक्का मारकर डिग्गी तोड़कर रुपयों भरी पॉलीथीन निकाल ली।

परशुराम ने विरोध करने का प्रयास किया तो एक लुटेरे ने जाने से मारने की धमकी देते हुए जेब से मोबाइल, दो हजार रुपये व बाइक की चाबी निकाल ली और फजलगंज की ओर भाग निकले। एक राहगीर की मदद से डॉयल 100 पर सूचना दी।

पुलिस को परशुराम ने बताया कि बुलेट सवार दोनों बदमाश दुबले पतले थे, जबकि पल्सर सवार दोनों मोटे कद काठी के थे। बाइक चलाने वालों ने हेलमेट पहना था जबकि वारदात करने वालों के मुंह खुले थे। पुलिस कारोबारी को लेकर इलाहाबाद बैंक पहुंची। बैंक कर्मियों से पूछताछ करने के साथ ही फुटेज भी चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें