फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से छिबरामऊ जा रही प्राइवेट बस में जहानगंज के पास यात्रियों में विवाद होने लगा। यात्रियों ने बस रुकवा ली। नीचे उतरने के बाद यात्रियों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सड़क किनारे पड़े ईंट के टुकड़े चलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन



इससे बस के शीशे टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। परिचालक भी ईंट का टुकड़ा लगने से घायल हो गया। उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव उधरनपुर निवासी प्राइवेट बस के परिचालक चुन्नू ने जहानगंज थाने में गांव मेदा श्यामपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।


इसमें कहा कि सोमवार को वह फर्रुखाबाद से छिबरामऊ बस लेकर जा रहा था। बस में एनसीसी के कुछ छात्र और शादी समारोह में काम करने वाले वेटर बैठे हुए थे। इन लोगों में किसी बात को लेकर बस में विवाद हो गया। इन लोगों ने बस को जहानगंज थाना क्षेत्र से गुजरने के दौरान रुकवा लिया।
विज्ञापन



सभी लोग नीचे उतर आए और आपस में मारपीट करने लगे। यात्रियों के दोनों पक्ष से पथराव शुरू हो गया। इससे बस के शीशे टूट गए। परिचालक भी घायल हो गया। पुलिस के आने पर सभी लोग वहां से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बस में यात्रियों में हुई मारपीट, पथराव से शीशे टूटे

परिचालक ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें