फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में दो पेट्रोल पंप सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। पेट्रोलियम पदार्थों में घटतौली की शिकायत पर मंगलवार को वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान सूर्यभान सिंह ने टीम के साथ दो पेट्रोल पंप चेक किए। इसमें एक इटावा व एक भरथना के पेट्रोल पंप पर घटतौली पाई गई। उन्होंने दोनों पेट्रोल पंपों की मशीनों को सील कर दिया है।

वरिष्ठ निरीक्षक सूर्यभान सिंह ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी में संचालित एक पेट्रोल पंप में पांच लीटर की तौल पर 20 से 50 एमएल पेट्रोल कम निकलता पाया गया। भरथना के भोली स्थित प्रेमराज फिलिंग स्टेशन को चेक किया। वहां पर भी पांच लीटर की तौल में 25 से 50 एमएल पेट्रोल कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों पेट्रोल पंप घटतौली करके ग्राहकों को कम पेट्रोल दे रहे थे। पेट्रोल पंपों पर जिन मशीनों से कम पेट्रोल निकलता पाया गया। उनको सील कर दिया गया। शहर में मिठाई व किराने की 15 दुकानों में चेकिंग की। इन पर कांटा, बांट पर मोहर नहीं पाई गई। उपयोग प्रपत्र भी नहीं मिले। संबंधित दुकानों के चालान कर दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें