अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला बराही टोला में एक वृद्धा का शव उसके घर में पड़ा मिला। लोगों को जब उसके घर से दुर्गंध आने का आभास हुआ तब घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
क्षेत्र के मोहल्ला बराही टोला में राज कुमारी (80) पत्नी जगन्नाथ अपने कमरे में अकेली रहती थी। वह लोगों के घरों पर झाडू़ बर्तन कर पेट पालती थी। मंगलवार को उसके घर से लोगों को दुर्गंध आने का आभास हुआ। लोगों ने उसके कमरे मेें जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था।
लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमर चल रही थी। बीमारी के कारण ही उसकी मौत हो गई। उन्हाेंने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। महिला की अकेली होने के कारण मोहल्ले वालों ने ही उसका अंतिम संस्कार किया है।