फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादगंज(औरैया)। क्षेत्र के गांव लक्ष्मण की मढ़ैयां में चोरों ने बुधवार रात तीन घरों से करीब चार का का सामान चोरी कर लिया। तीनों घरों के लोग गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह होने पर जब पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

बुधवार रात चोरों ने क्षेत्र के लक्ष्मण की मढ़ैयां में धावा बोला। चोरों ने सबसे पहले अमित कुमार पुत्र इंदल के घर को निशाना बनाया। अंदर घुसे चोरों ने सेफ में रखे 15 हजार नगद समेत करीब एक लाख के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने बीस कदम दूर उदय सिंह पुत्र शोभा सिंह के मकान में भी घुस गए। यहां पर चोरों ने तीस हजार रुपये और करीब पचास हजार रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरों ने उदय के पड़ोसी राम नारायण सिंह पुत्र महादेव सिंह के घर घुस गए और बक्सा तोड़कर उसमे रखी दस हजार रुपये निकाल लिए।

तीनों मकानों में चोरों ने कोई ताले नही तोड़े बल्कि चाबी से ताले खोले। सुबह जब घर के लोग जागे तो नजारा देख दंग रह गए। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव में एक रात तीन चोरियों से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के पास हाईवे पर पुलिस गश्त करती रही तो फिर कैसे चोरी हुई। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। ग्रामीणों को घटनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें