कानपुर। कानपुर देहात के एक युवक को झंडा चढ़ाने के बहाने बुलाकर 17 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। युवक ने अपने रिश्तेदार पर नगदी व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस मामलों को फर्जी बात रही है।
कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के गांव वनथा मजरा मैंथा निवासी विजयपाल पुत्र राम पाल ने यूपी 100 की टीम को फोन कर बताया कि वह अपनी भांजी के झंडा चढ़ाने के कार्यक्रम में आया था। जब वह झंडा चढ़वाकर लौट रहा था तभी लखना मंदिर के बाहर उसके ही रिश्तेदार ने उसके पास से 17 हजार रुपये, 11 हजार रुपये कीमत का मोबाइल छीन लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएसआई सतेंद्र भदौरिया ने बताया कि मामला छिनैती का नहीं आपसी लेनदेन का हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।