फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को कस्बे में हुई एक वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि, उसकी पत्नी को हिरासत में रखा है। पीड़ित पक्ष ने हत्या में दंपति को नामजद किया था। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे गए व्यक्ति ने अकेले ही हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। नौ माह में एक ही परिवार में हुई दो हत्याओं से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा के पास रहने वाले कैलाश विश्नोई की मां कमला (75) की घर के अंदर नहाते समय लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक के पुत्र कैलाश ने अपने ही बहनोई के छोटे भाई सुनील विश्नोई व उसकी पत्नी रीना विश्नोई पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया था। दोनों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने घटनास्थल का जायजा लेकर हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी ने बताया कि हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार शाम हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसमें आरोपी सुनील विश्नोई ने आठ माह पूर्व हुई उसके 14 वर्षीय पुत्र आकाश विश्नोई की हत्या का बदला लेने की बात करते हुए वृद्ध कमला की लोहे की रॉड मारकर हत्या की बात स्वीकारी है। उसका कहना कि उसने अकेले ही हत्या को अंजाम दिया है। जिसमें उसकी पत्नी रीना शामिल नहीं है। सुनील विश्नोई ने बताया कि 25 सितंबर 2018 को घर के बाहर खेलते समय उसके पुत्र आकाश का अपहरण कर उसके सगे भाई विनोद के पुत्र शिवम् ने नहर बंबी में ले जाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले को लेकर दोनों सगे भाइयों के परिवारों में रंजिश चली आ रही है। आएदिन दोनों परिवारों तू-तू मैं-मैं हुआ करती थी। बेटे आकाश की हत्या के आरोपी शिवम् की पैरवी उसके भाई की सास कमला ही करती थी।
विज्ञापन


मुकदमा में समझौता का दबाव भी बनाती थी। समझौता न करने पर उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र अंश की भी हत्या किए जाने की धमकी दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर उसने आवेश में आकर कमला की हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी आरके मिश्र ने बताया कि दोनों परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मतभेद चला आ रहा है। एहतियातन घटना क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें