फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझसे पहले दो और लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसडीओ पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि एसडीओ के चंगुल में आई वह पहली लड़की नहीं है। इससे पहले भी दो लड़कियों के साथ वह गलत हरकत कर चुका है, इसकी जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों से ही युवती को मिली है। एक युवती ने तो ऑफिस पहुंचकर एसडीओ के खिलाफ हंगामा भी किया था। अब उस पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि केस वापस लो, लेकिन युवती ने शहर में एक रिश्तेदार के घर 15 दिन से डेरा डाल दिया है, वह एसडीओ पर कार्रवाई चाहती है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह बीटीसी की पढ़ाई कर रही है। गोरखपुर में ही परिवार के साथ रहती है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ एसडीओ ने लखनऊ, मुरादाबाद के होटल में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका गर्भपात हुआ, अब आरोपी और उसका परिवार कहता है कि जो कुछ हुआ है उसे भूल जाओ। हालांकि युवती का कहना है कि वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाना चाहती है, जिससे की एसडीओ पर कार्रवाई हो सके। युवती ने बताया कि रविवार को दोनों के ही परिवार वालों को महिला थाना की एसओ ज्योति सिंह ने बुलवाया है। रविवार को गोरखपुर से उसके माता, पिता यहां पर पहुंच जाएंगे।

बुध बाजार के होटल में किया था दुष्कर्म
मुरादाबाद। युवती ने पुलिस को बताया कि उससे लखनऊ और मुरादाबाद के बुध बाजार स्थित एक होटल में वारदात की गई थी, ये होटल कौन सा है? इसका नाम युवती को याद नहीं है लेकिन उसका कहना है कि वह बुध बाजार में जाएगी तो होटल की पहचान कर लेगी।
विज्ञापन


बुलंदशहर का है एसडीओ
मुरादाबाद। युवती ने बताया कि एसडीओ बुलंदशहर के भूर का रहने वाला है। मुरादाबाद में तैनाती है। यहां पर सिविल लाइन थानाक्षेत्र में वह रहता है। युवती की एसडीओ से पहली मुलाकात शादी डॉट कॉम पर ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें