फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व सचिव पर 24.93 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद ब्लाक के अजनपुर इंदौती ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण के धन में 24 लाख 93 हजार रुपये गबन की पुष्टि हुई है। मामले में सोमवार को पूर्व प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव पर बीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराई है। लंबे समय से इस प्रकरण की जांच चल रही थी।
विज्ञापन


अजनपुर इंदौती के ग्राम प्रधान जंटर सिंह ने वर्ष 2016 में पूर्व प्रधान सौरभ सिंह व पंचायत सचिव विष्णु गुप्ता पर शौचालय निर्माण की धनराशि में धांधली का करने का आरोप लगा तत्कालीन डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद मामले की कई बार कमेटी गठित कर जांच कराई गई। 7 मार्च 2018 को तीन सदस्यीय टीम ने 25 लाख 88 हजार 300 रुपये गबन की पुष्टि कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। जिस पर तत्कालीन डीएम रविकांत सिंह ने पूर्व प्रधान, पंचायत सचिव व मनरेगा के तकनीकी सहायक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देेश बीडीओ को दिए थे। इसके बाद पंचायत सचिव ने जांच टीम में कोई तकनीकी अधिकारी शामिल न होने की बात कहते हुए तकनीकी अधिकारी को शामिल कर दोबारा जांच कराने की मांग की। मामले में तत्कालीन सीडीओ ने 27 अप्रैल 2018 को अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीडीओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति गठित कर जांच कराई। इस टीम ने 24 लाख 93 हजार 174 रुपये का गबन पाया। इसमें निर्मल भारत अभियान का 17 लाख 61 हजार 924 रुपये और मनरेगा के 7 लाख 31 हजार 250 रुपये शामिल हैं। डीएम ने पूर्व प्रधान सौरभ सिंह से 11 लाख 24 हजार 712 रुपये व इतनी ही धनराशि पंचायत सचिव विष्णु गुप्ता से तथा तकनीकी सहायक से 2 लाख 43 हजार 750 रुपये वसूल करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद उक्त लोगों ने धनराशि जमा नहीं की। इस पर बीडीओ बब्बन राय ने पूर्व प्रधान सौरभ सिंह व तत्कालीन पंचायत सचिव विष्णु गुप्ता पर सरकारी धन का गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ ललित कुमार ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें