उरई। बाइक से खाना खाने जा रहे सिपाही की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बांदा जनपद के मबई-बुजुर्ग निवासी निवासी उमा शंकर तिवारी (50) पुत्र राम जियावन वर्तमान समय में पुलिस लाइन में तैनात है। मंगलवार को वह बाइक से शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे में खाना खाने जा रहा था। सभी रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके परिजनों व पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी। आरआई अवधेश नारायण यादव ने बताया कि मृतक सिपाही मबई बुजुर्ग जनपद बांदा का रहने वाला है। झांसी से चार माह पहले जनपद में ट्रांसफर होकर आया था, मृतक के तीन बच्चे हैं। कविता, शीतल व मनीष तिवारी हैं।