फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर पर एससी-एसटी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एससी एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। एक वर्ष पूर्व खाता धारक का मैनेजर से विवाद हुआ था।
विज्ञापन


बाजार वार्ड निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामअवतार ने चार वर्ष पूर्व कस्बा स्थित बैंक बड़ौदा शाखा में खाता खुलवाने के लिए आवेदन किया था। उसी समय बाजार वार्ड निवासी एक अन्य धर्मेंद्र पुत्र मातादीन ने भी खाता खुलवाने के लिए आवेदन दिया था। इस दौरान नाम व पता एक ही होने के चलते बैंक कर्मचारियों ने त्रुटिवश एक खाता खोलकर दोनों लोगों को पासबुक जारी कर दी। तीन साल तक खाता संचालित होने के बाद धर्मेंद्र पुत्र राम अवतार 2018 में तीन हजार रुपये निकालने बैंक गया। उसके खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर उसने शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी से शिकायत की। जिस पर जांच में सामने आया कि एक ही खाते को दो लोग संचालित कर रहे थे। धर्मेंद्र पुत्र राम अवतार का इसी बात को लेकर शाखा प्रबंधक से विवाद हो गया। मामले में गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर पर मुकदमा
एससी एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट
एक वर्ष पूर्व ग्राहक का मैनेजर से हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें