फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के प्रेेमी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद गुरुवार को उसके प्रेेमी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले में मृतका के दोस्त को केंद्र मानकर कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 अप्रैल की रात एक छात्रा (17) का शव घर में फांसी से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या निकला था। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता, भाई और साथ ही रोहित को हिरासत में लिया था। घटना के पांचवें दिन गुरुवार को पुलिस ने इस प्रकरण में संलिप्त परिजनों की बजाय घटना के एक दिन पहले 13 अप्रैल को छात्रा से अवैध संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी रोहित को जेल भेजा है। एसओ त्रदीप सिंह यादव ने बताया कि पूछताछ में रोहित ने मृतका से संबंध की बात काबूल की है। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेजा है। हत्याकांड में पिता और भाई की संलिप्तता के संदेह पर भी पुलिस का जांच चल रही है, जल्द हत्या का भी पर्दाफाश किया जाएगा। बता दें कि पुलिस छात्रा हत्याकांड में पिता और भाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा के प्रेेमी को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें